एनटीए: 84 विषयों के लिए यूजीसी-नेट के नतीजे इस हफ़्ते घोषित किए जाएंगे

एनटीए: 84 विषयों के लिए यूजीसी-नेट के नतीजे इस हफ़्ते घोषित किए जाएंगे

एनटीए: 84 विषयों के लिए यूजीसी-नेट के नतीजे इस हफ़्ते घोषित किए जाएंगे
Modified Date: August 26, 2026 / 05:24 pm IST
Published Date: August 26, 2026 5:24 pm IST

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को कहा कि यूजीसी-नेट के 84 विषयों के परिणाम इस सप्ताह घोषित किए जाएंगे।

एनटीए ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यूजीसी-नेट (84 विषय), सीएसआईआर-नेट और आईसीएआर एआईईईए (पीजी) तथा एआईसीई (पीएचडी) 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम इस सप्ताह एनटीए की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल एनटीए की आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।’’

एनटीए ने इस साल जून में अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र के प्रश्नपत्रों की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया था। एक विशेषज्ञ समिति ने प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और भाषा संबंधी त्रुटियां पाई थीं।

एनटीए ने परीक्षा के करीब दो महीने बाद 16 अगस्त को यूजीसी-नेट की उत्तर कुंजी जारी की थी और समाजशास्त्र, वाणिज्य तथा अंग्रेजी के प्रश्नपत्रों के संबंध में एक विशेष नोटिस जारी किया था।

बाद में उसी दिन उसने त्रुटियों का हवाला देते हुए इन तीनों परीक्षाओं को सितंबर में दोबारा कराने की घोषणा की थी।

दोबारा परीक्षाएं नौ और 10 सितंबर को निर्धारित हैं और उम्मीदवारों को इसके लिए कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा।

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) एनटीए द्वारा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर तथा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।

भाषा

राखी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में