अरूणाचल प्रदेश में एनएससीएन के दो धड़ों के आठ उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Ads

अरूणाचल प्रदेश में एनएससीएन के दो धड़ों के आठ उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

  •  
  • Publish Date - February 26, 2021 / 09:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

ईटानगर, 26 फरवरी (भाषा) अरूणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में एनएससीएन के दो धडों के कम से कम आठ उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एनएससीएन (केवाईए) के छह उग्रवादियों एवं एनएससीएन (आईएम) के दो उग्रवादियों ने लोंगडिंग के पुलिस अधीक्षक के सामने अपने हथियारों के साथ समर्पण किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस और असम राइफल्स ने इन उग्रवादियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ‘‘समन्वित प्रयास’’ किये।

उन्होंने बताया कि ये सभी उग्रवादी अपने अपने गुटों में अहम पदों पर थे और जबरन वसूली में लिप्त थे।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, इन उग्रवादियों ने अपने साथियों से भी हथियार डाल देने और नयी शुरुआत करने की अपील भी की।

भाषा राजकुमार मनीषा

मनीषा