नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास के निकट विरोध प्रदर्शन करने को लेकर शुक्रवार को साधुओं समेत कम से कम आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि महिला प्रदर्शनकारियों सहित साधुओं के एक समूह ने प्रतिबंध के बावजूद गांधी के आवास के पास उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में प्रदर्शन करने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के किसी भी उल्लंघन को रोकने के लिए क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
भाषा नोमान रंजन
रंजन