कर्नाटक के उडुपी में स्कूल बस पलटी, आठ छात्र घायल

कर्नाटक के उडुपी में स्कूल बस पलटी, आठ छात्र घायल

कर्नाटक के उडुपी में स्कूल बस पलटी, आठ छात्र घायल
Modified Date: July 10, 2026 / 10:30 am IST
Published Date: July 10, 2026 10:30 am IST

उडुपी (कर्नाटक), 10 जुलाई (भाषा) कर्नाटक के उडुपी जिले में शुक्रवार को एक निजी स्कूल बस के पलट जाने से आठ छात्र घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा मणिपाल थाने की सीमा के तहत सरलेबेट्टू में कोडंगे मंदिर के पास उस समय हुआ जब चालक बस को पीछे कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिससे बस पलट गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्चों को बस से बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

मणिपाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सिम्मी गोला

गोला


लेखक के बारे में