गैंगस्टर काला जठेड़ी को हिरासत पैरोल, सोनीपत में जुड़वां बेटियों के नामकरण समारोह में शामिल हुआ

गैंगस्टर काला जठेड़ी को हिरासत पैरोल, सोनीपत में जुड़वां बेटियों के नामकरण समारोह में शामिल हुआ

गैंगस्टर काला जठेड़ी को हिरासत पैरोल, सोनीपत में जुड़वां बेटियों के नामकरण समारोह में शामिल हुआ
Modified Date: September 20, 2026 / 10:03 pm IST
Published Date: September 20, 2026 10:03 pm IST

(फोटो के साथ)

सोनीपत (हरियाणा), 20 सितंबर (भाषा) गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को कुछ घंटों की हिरासत पैरोल मिलने के बाद रविवार को तिहाड़ जेल से उसके पैतृक गांव जठेड़ी लाया गया, जहां उसने अपनी जुड़वां बेटियों के नामकरण समारोह में हिस्सा लिया।

जठेड़ी के परिवारवालों ने संवाददाताओं को बताया कि उसे पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच गांव लाया गया और इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ उसका स्वागत किया गया। शाम को उसे वापस जेल ले जाया गया।

जठेड़ी की पत्नी अनुराधा चौधरी ने तीन महीने पहले जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। परिवार ने रविवार को हवन और नामकरण संस्कार सहित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया।

अनुराधा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘उन्हें (जठेड़ी) आज कुछ घंटों के लिए हिरासत पैरोल दी गई थी। हमने नामकरण समारोह के लिए हवन का आयोजन किया था। कुछ रस्में भी होनी थीं।’’

अनुराधा ने कहा, ‘‘परिवार उन्हें देखकर बहुत खुश था। कई वर्षों बाद वह किसी शुभ अवसर पर अपने घर आए थे। इससे पहले वह अपनी मां के निधन के समय घर आए थे।’’

जुलाई में दिल्ली की एक अदालत ने जठेड़ी को चार घंटे की हिरासत पैरोल दी थी, ताकि वह गुरुग्राम के एक अस्पताल में अपनी पत्नी और नवजात बेटियों से मिल सके।

जठेड़ी के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में हत्या, फिरौती और जबरन वसूली समेत 30 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में