जयपुर, 15 अगस्त (भाषा) जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने बीती रात गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के निवासी मोहम्मद अनवर खान (80) ने बीती रात हैंगिंग गार्डन स्थित अपने फ्लैट में अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि आरंभिक जांच में आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी प्रतीत होती है। पुलिस आत्महत्या के पुख्ता कारण पता लगाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
भाषा कुंज मनीषा जोहेब
जोहेब