चुनाव आयोग ने देवघर उपायुक्त को पद से हटाने का निर्देश दिया, झामुमो ने एतराज जताया

Ads

चुनाव आयोग ने देवघर उपायुक्त को पद से हटाने का निर्देश दिया, झामुमो ने एतराज जताया

  •  
  • Publish Date - December 8, 2021 / 01:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

रांची, सात दिसंबर (भाषा) देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा मधुपुर उपचुनाव के दौरान अपनायी गयी कार्यशैली को गलत ठहराते हुए उन्हें पद से हटाने और आगे उन्हें चुनाव कार्यों में नियोजित नहीं करने संबंधी चुनाव आयोग के निर्देश पर सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एतराज जताया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि आयोग भाजपा की अग्रणी संस्था के रूप में काम करता दिख रहा है।

चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को देवघर के उपायुक्त:डीसीः मंजूनाथ भजंत्री को हटाये जाने के मसले पर झामुमो ने चुनाव आयोग से आज नाराजगी जतायी।

योग ने 6 दिसंबर को मुख्य सचिव को पत्र जारी करते हुए उपायुक्त को उनके पद से हटाने का निर्देश दिया था।

भाजपा सांसद निशिकांत दूबे मामले में गलत तरीके से करायी गयी प्रथमिकी को लेकर आयोग ने नाराजगी जतायी है।

आयोग के इस फैसले को झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने गैर वाजिब औऱ राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप बताया।

भाषा इन्दु अर्पणा

अर्पणा