नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) प्राइवेट लिमिटेड की कुल बिक्री मई माह में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5.18 लाख इकाई हो गई, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 4.65 लाख इकाई थी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एचएमएसआई ने एक बयान में कहा कि माह के दौरान उसकी घरेलू बिक्री 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4.59 लाख इकाई हो गई, जो मई, 2025 में 4.17 लाख इकाई थी।
बयान में कहा गया है कि मई, 2026 में निर्यात पिछले वर्ष के समीक्षाधीन माह की तुलना में 23.62 प्रतिशत वृद्धि के साथ 59,166 इकाई हो गया, जो पिछले वर्ष इसी माह में 47,859 इकाई था।
भाषा
यासिर अजय
अजय