Reported By: Shailendra Singh
,Twisha Sharma Case Update / Image Source : FILE
भोपाल :Twisha Sharma Case Update : भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की सीबीआई रिमांड का आज चौथा दिन है। इसी जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम आज दोनों आरोपियों के घर पहुंची है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की आठ से दस सदस्यों की एक बड़ी टीम गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। टीम के सदस्य इस समय मकान के तीसरे फ्लोर पर मौजूद हैं और वहां 80 किलों के दो डमी के साथ क्राइम सीन का री-क्रिएशन भी किया जा रहा है।
आपकों बता दें की, जांच एजेंसी को 34 मिनट का एक नया वीडियो भी मिला है। यह वीडियो 13 मई को घर का ताला खुलने के बाद से लेकर क्राइम सीन को सील करने तक का है, जिसे एक आरक्षक से जब्त किया गया है। Crime Scene Recreation Dummy इस मामले से जुड़े आरक्षक राघवेंद्र सिंह ने क्राइम सीन सील करने की वीडियोग्राफी की थी। अब जांच एजेंसी इसी वीडियो को आधार बनाकर पूरे क्राइम सीन की स्टडी कर रही है।
Twisha Case Update मिले वीडियो के आधार पर सीबीआई अब 80-80 किलो की दो डमी के साथ तीसरी बार क्राइम सीन का रिक्रिएशन कर रही है। इसके साथ ही जांच एजेंसी प्रेग्नेंसी टर्मिनेशन (गर्भपात) की परिस्थितियों की भी गहराई से जांच करेगी और इसके लिए त्विषा के डॉक्टरों से भी पूछताछ की जाएगी।
गिरिबाला और समर्थ को लेकर पहुंची CBI की टीम, क्राइम सीन का रीक्रिएशन https://t.co/DcZAPgPOhJ
— IBC24 News (@IBC24News) June 1, 2026