चुनाव आयोग ने जारी किए निर्देश, मतदान से 48 घंटे पहले नेता नहीं करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
चुनाव आयोग ने जारी किए निर्देश, मतदान से 48 घंटे पहले नेता नहीं करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग लगातार तैयारी पर जुटा हुआ है। इसी क्रम में लोकसभा क्षेत्र में मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार का थमने के बाद किसी भी पार्टी के नेता प्रेस वार्ता और अखबार या टीवी को साक्षात्कार नहीं दे सकेंगे।
ये भी पढ़ें:नंद कुमार सिंह चौहान ने कहा-”आंख मारने वाला प्रधानमंत्री चाहिए या आंख
चुनाव आयोग सभी पार्टियों के नेताओें से कहा है कि, वे अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिदायत दें कि वे साइलेंस पीरियड का पूर्ण रूप से पालन करें। इसके साथ ही निर्देश दिया गया कि वे ऐसा कोई काम नहीं करें जो जनप्रतनिधि कानून की धारा 126 की भावना के खिलाफ हो।
ये भी पढ़ें:कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ आज से, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिखाएंगे हरी झंडी
इसके साथ ही मतदान के दो दिन पहले से ही ‘ड्राइ डे’ घोषित कर दिया जाएगा। ये आदेश लाइसेंस वाले संस्थानों पर भी लागू होगा, मतदान के समाप्त होने तक इस आदेश का पालन किया जाएगा बता दें कि, पहले चरण के मतदान के लिए 9 अप्रैल को चुनाव प्रचार थम जाएगा। लेकिन जहां चुनाव अगले चरण में होने हैं वहां भी नेता ऐसे कोई भाषण नहीं देंगे, जिससे कि पहले चरण वाली सीटों पर समर्थन मांगने का किसी प्रकार का संकेत हो।

Facebook


