असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग की टीम तीन दिवसीय दौरा करेगी

Ads

असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग की टीम तीन दिवसीय दौरा करेगी

  •  
  • Publish Date - January 17, 2021 / 12:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

गुवाहाटी, 17 जनवरी (भाषा) असम में मार्च-अप्रैल में संभावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा के सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर यहां आने का कार्यक्रम है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सीईसी राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे, जिनमें मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, मुख्य चुनाव अधिकारी और पुलिस के नोडल अधिकारी शामिल हैं।

उन्होंने बतया कि वह राजनीतिक दलों के नेताओं, चुनाव से संबद्ध केंद्रीय एवं राज्य नियामक प्राधिकारियों , जिला चुनाव अधिकारियों आदि के साथ भी चर्चा करेंगे।

सीईसी के साथ चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और राजीव कुमार तथा अन्य अधिकारी भी होंगे।

भाषा सुभाष पवनेश

पवनेश