उपराष्ट्रपति पद पर चुनाव नौ सितंबर को होगा : निर्वाचन आयोग

Ads

उपराष्ट्रपति पद पर चुनाव नौ सितंबर को होगा : निर्वाचन आयोग

  •  
  • Publish Date - August 1, 2025 / 03:34 PM IST,
    Updated On - August 1, 2025 / 03:33 PM IST

नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) उपराष्ट्रपति पद के लिए नौ सितंबर को चुनाव होगा। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

आयोग के अनुसार उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अधिसूचना सात अगस्त को जारी होगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त होगी।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव का परिणाम मतदान के दिन नौ सितंबर को ही घोषित कर दिया जाएगा।

उपराष्ट्रपति पद 22 जुलाई को निवर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हो गया था।

भाषा

माधव नरेश

नरेश