दिल्ली में लू के बीच बिजली की मांग सीजन के शीर्ष स्तर पर पहुंची

Ads

दिल्ली में लू के बीच बिजली की मांग सीजन के शीर्ष स्तर पर पहुंची

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 09:25 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 09:25 PM IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने के कारण बिजली की अधिकतम मांग इस मौसम के उच्चतम स्तर 8231 मेगावाट तक पहुंच गई। विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के ‘स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर’ (एसएलडीसी) के अनुसार, इस साल भीषण गर्मी में बुधवार को पहली बार मांग 8,000 के आंकड़े को पार कर गई।

यहां बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि वितरण कंपनियों – बीआरपीएल और बीवाईपीएल – ने अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली की अधिकतम मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया।

दिल्ली में इस साल मई में बिजली की अधिकतम मांग में पिछले वर्षों की तुलना में तीव्र वृद्धि देखी गई है, जो भीषण गर्मी के प्रभाव को दर्शाती है।

भाषा

राजकुमार अविनाश

अविनाश