तमिलनाडु-केरल सीमा पर ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुए हाथी ने तोड़ा दम

Ads

तमिलनाडु-केरल सीमा पर ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुए हाथी ने तोड़ा दम

  •  
  • Publish Date - March 18, 2021 / 11:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

कोयंबटूर, 18 मार्च (भाषा) तमिलनाडु-केरल सीमा पर एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुए 25 साल के हाथी की मौत हो गई। वन विभाग के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि बुधवार रात में हाथी की मौत हो गई और इसके साथ ही जिले में इस साल अब तक मरने वाले हाथियों की सँख्या बढ़कर पांच हो गई।

हाथी पिछले सोमवार को पाडुपाथी गांव में रेल पटरी से गुजर रहा था तभी पीछे से तिरुवनंतपुरम-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन से उसे टक्कर लगी । घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की है। वह बुरी तरह से घायल हो गया था और उसका इलाज चाडीवयाल हाथी शिविर में चल रहा था।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम में उसकी हालत और खराब हो गई और रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर उसकी मौत हो गई।

भाषा स्नेहा उमा

उमा