Elephants at 3,266 Metres: खड़े पहाड़ पर चढ़ता नजर आया हाथी.. 3,300 मीटर की ऊंचाई पर था पूरा झुण्ड.. इस वायरल तस्वीर को देखकर रह जायेंगे हैरान

एशियाई हाथियों की अद्भुत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। अरुणाचल प्रदेश में जंगली हाथियों की मौजूदगी 3,266 मीटर ऊंचाई पर दर्ज हुई है।

Elephants at 3,266 Metres: खड़े पहाड़ पर चढ़ता नजर आया हाथी.. 3,300 मीटर की ऊंचाई पर था पूरा झुण्ड.. इस वायरल तस्वीर को देखकर रह जायेंगे हैरान

Elephants at 3,266 Metres Viral Image || Image- Supriya sahu IAS

Modified Date: August 11, 2026 / 05:42 pm IST
Published Date: August 11, 2026 5:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 3,266 मीटर ऊंचाई पर हाथियों का झुंड।
  • खड़ी पहाड़ी पर चढ़ता दिखा हाथी।
  • विश्व हाथी दिवस से पहले वायरल तस्वीरें।

ईटानगर: हाथी एक अद्भुत जीव माना जाता है। अपने बनावट और भारीपन के अलावा इस महाकाय में कई अद्भुत खूबियां भी होती है। हाथी जितने ईमानदार होते है उतने ही हिंसक भी। भारत में हर साल हाथियों के हमले से सैकड़ों लोगो की मौतें हो जाती है। (Elephants at 3,266 Metres Viral Image) बात छत्तीसगढ़ की ही करें तो करीब आधा दर्जन जिले हठी और मानव द्वन्द से जूझ रहे है। सिमटते वन्यक्षेत्र और मानवीय दखल के चलते हाथी अक्सर रहवासी इलाकों में आ धमकते है। बहरहाल इस बीच हाथियों से ही जुड़ी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। यह तस्वीरें अरुणाचल प्रदेश की है, जिसे भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुप्रिया साहू ने पोस्ट किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

IAS सुप्रिया साहू ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

आईएएस और वन्यप्रेमी सुप्रिया साहू ने अपने पोस्ट पर लिखा “हाथियों को आमतौर पर मैदानी इलाकों में रहने वाला जानवर माना जाता है, लेकिन उनकी क्षमताएं इससे कहीं ज्यादा अद्भुत हैं। एशियाई हाथी बेहद मजबूत और संतुलित कदमों के साथ खड़ी पहाड़ियों और पथरीली ढलानों पर भी आसानी से चल सकते हैं। नीलगिरी की एक तस्वीर में एक हाथी को बेहद खड़ी पहाड़ी पर आगे बढ़ते हुए देखा गया है।”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

कल मनाया जाएगा विश्व हाथी दिवस

उन्होंने आगे बताया कि, “हाल ही में शोधकर्ताओं ने अरुणाचल प्रदेश में समुद्र तल से 3,266 मीटर की ऊंचाई पर जंगली एशियाई हाथियों की मौजूदगी दर्ज की है। इसे एशियाई हाथियों के लिए अब तक दर्ज की गई सबसे अधिक ऊंचाई वाली मौजूदगी बताया गया है। (Elephants at 3,266 Metres Viral Image) यह खोज इन विशालकाय जानवरों की असाधारण अनुकूलन क्षमता को दर्शाती है और हाथियों के केवल मैदानी इलाकों में रहने की आम धारणा को भी चुनौती देती है। 12 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व हाथी दिवस से पहले सामने आई यह जानकारी हाथियों की अद्भुत दुनिया को समझने का एक नया अवसर देती है।”

इन्हें भी पढ़ें:

सरकारी वाहनों में विशेष पंजीकरण नंबर के लिए नहीं दिया जाएगा अतिरिक्त धन: महाराष्ट्र सरकार

फिच ने भारत की रेटिंग को बीबीबी- पर कायम रखा, कहा- मुश्किलों के बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत

गलत निर्णय के लिए एआई मॉडल को दोष न दें, मानवीय निगरानी जरूरी: आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा

चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान: बीएमआई

अबू धाबी भारतीय पर्यटकों को प्रवेश वीजा मुफ्त देगा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown