जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: August 6, 2021 2:35 pm IST

जम्मू, छह अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा, ‘‘ये तीन-चार आतंकवादियों का एक समूह है, जिनमें से दो विदेशी आतंकवादी हैं। हमें लगता है कि वे कश्मीर से इस ओर आए हैं।’’

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल जिले के वन क्षेत्र में पिछले एक महीने से आतंकवादियों के एक समूह की तलाश कर रहे थ।

सिंह ने कहा, ‘‘ आज, हमें थानामंडी से जानकारी मिली और वन क्षेत्र में आतंकवादियों तक पहुंचते ही मुठभेड़ शुरू हो गई।’’ अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।

अभियान की निगरानी कर रहीं राजौरी की पुलिस अधीक्षक शीमा नबी कसबा ने भी इलाके में मुठभेड़ होने की पुष्टि की है।

भाषा निहारिका दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में