झारखंड के पलामू में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, हथियार बरामद

झारखंड के पलामू में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, हथियार बरामद

झारखंड के पलामू में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, हथियार बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: December 3, 2020 8:15 am IST

मेदिनीनगर (झारखंड), तीन दिसंबर (भाषा) झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के सालमदिरी जंगल में बृहस्पतिवार को नक्सली संगठन ‘झारखंड जन मुक्ति परिषद’ और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मुठभेड़ लगभग आधे घंटे तक चली जिसके बाद जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भाग गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘घटनास्थल से ए के- 47, स्टेनगन के अलावा बंदूक एवं गोली, पर्चा आदि बरामद किये गये।’’

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में कई नक्सली शामिल थे जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए विशेष तलाश अभियान चलाया जा रहा है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि ये नक्सली रंगदारी वसूलने के मकसद से आये थे। सीआरपीएफ और पलामू जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम को देखकर नक्सलियों ने गोली चलानी शुरू कर दी।

भाषा इन्दु सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में