थमा चुनावी शोरगुल, 11 अप्रैल को 91 सीटों पर सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान

थमा चुनावी शोरगुल, 11 अप्रैल को 91 सीटों पर सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान

थमा चुनावी शोरगुल, 11 अप्रैल को 91 सीटों पर सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: April 9, 2019 3:12 pm IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के अगाज के साथ ही चुनावी शोरगुल भी शुरू हो गया था और मंगलवार को पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। बता दें पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान होना है। निर्वाचन आयोग ने 17वीं लोकसभा के गठन के लिये सात चरण में होने वाले चुनाव का कार्यक्रम दस मार्च को घोषित किया था।

Read More: भीमा मंडावी के काफिले पर हमले को नक्सलियों के इस डिवीजन ने दिया अंजाम, जानिए

चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में 1279 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पहले चरण के मतदान लिए नामांकन की अंतिम तिथि 25 मार्च और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 28 मार्च थी। 91 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। वहीं, निर्वाचन आयोग ने कुछ सीटों पर 5—6 बजे तक मतदान की अनु​मति दी है।

Read More: भीमा मंडावी के काफिले पर हमले को नक्सलियों के इस डिवीजन ने दिया अंजाम, जानिए

निर्वाचन नियमों के अनुसार मतदान खत्म होने के समय से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाता है। इसके मुताबिक जिन सीटों पर शाम चार बजे तक मतदान है, उन सीटों पर मंगलवार शाम चार बजे से प्रचार थम जायेगा। इसी प्रकार पांच और छह बजे तक मतदान वाली सीटों पर आज शाम पांच बजे और छह बजे से प्रचार पर पाबंदी होगी।

इन राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
पहला चरण- 11 अप्रैल- 91 सीटों- आंध्र प्रदेश (25 सीटें), अरुणाचल (2 सीटें) असम (5 सीटें) बिहार (4 सीटें) छत्तीसगढ़ (1 सीटें) जम्मू-कश्मीर (2 सीटें), महाराष्ट्र (1 सीट), मेघालय (1 सीट), मिजोरम (1 सीटें), ओडिशा (4 सीटें), सिक्किम (1 सीट), तेलंगाना (17 सीटें) त्रिपुरा (1 सीट), उत्तर प्रदेश (8 सीटें), उत्तराखंड (5 सीटें), पश्चिम बंगाल (2 सीटें), अंडमान निकोबार (1 सीट), लक्षद्वीप (1 सीट)


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"