प्रवर्तन निदेशालय ने फेमा मामले में वेदांता समूह के खिलाफ छापेमारी की

प्रवर्तन निदेशालय ने फेमा मामले में वेदांता समूह के खिलाफ छापेमारी की

प्रवर्तन निदेशालय ने फेमा मामले में वेदांता समूह के खिलाफ छापेमारी की
Modified Date: June 2, 2026 / 10:15 am IST
Published Date: June 2, 2026 10:15 am IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) से जुड़ी जांच के तहत मंगलवार को वेदांता समूह के खिलाफ छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई अभी जारी है।

उन्होंने कहा कि फेमा के कथित उल्लंघन की जांच के तहत छापेमारी की जा रही है।

कंपनी ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

भाषा सिम्मी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में