देश के 1.4 अरब लोगों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना भारत की शीर्ष प्राथमिकता है: विदेश मंत्रालय

Ads

देश के 1.4 अरब लोगों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना भारत की शीर्ष प्राथमिकता है: विदेश मंत्रालय

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 03:32 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 03:32 PM IST

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि अपने 1.4 अरब लोगों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी शीर्ष प्राथमिकता है और पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद को लेकर उसका नजरिया मुख्य रूप से इसी बात पर आधारित है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेसवार्ता में ये टिप्पणियां अमेरिका के इस दावे के जवाब में कीं कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गया है।

जायसवाल ने कहा, ‘‘जहां तक ​​भारत की ऊर्जा खरीद का सवाल है, सरकार ने कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से कहा है कि 1.4 अरब भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाजार की स्थितियों और बदलती अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के हिसाब से अपनी ऊर्जा खरीद में विविधता लाना, यह सुनिश्चित करने की हमारी रणनीति का मुख्य हिस्सा है। भारत के सभी कदम इसी बात को ध्यान में रखकर उठाए जाते हैं और भविष्य में भी इसका अनुसरण किया जाएगा।’’

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र