छह देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपे परिचय पत्र
छह देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपे परिचय पत्र
नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), मोल्दोवा और जर्मनी सहित छह देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों के परिचय पत्र स्वीकार किए।
राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, परिचय पत्र प्रस्तुत करने वालों में दक्षिण सूडान गणराज्य की राजदूत सितोना अब्दुल्ला उस्मान, यूएई के राजदूत अब्दुल्ला सैफ अली स्लेयम अल नुएमी और नाइजीरिया संघीय गणराज्य के उच्चायुक्त मोहम्मद सैदू दाहिरू शामिल थे।
बयान में बताया गया कि मोल्दोवा गणराज्य की राजदूत इंगा इओनेसी, जर्मनी संघीय गणराज्य के राजदूत जास्पर विएक और स्वीडन की राजदूत पेट्रा मेनांडर ने भी अपने परिचय पत्र राष्ट्रपति को सौंपे।
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपनी तीन यूरोपीय देशों की यात्रा के हिस्से के रूप में 20 जुलाई को मोल्दोवा का दौरा किया था, जो किसी भी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष द्वारा वहां की पहली यात्रा थी। इस यात्रा का उद्देश्य अन्य क्षेत्रों के अलावा व्यापार, प्रौद्योगिकी और पर्यटन क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देना था।
भाषा सुमित नरेश
नरेश

Facebook


