शिमला, पांच जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को मंडी जिले की करसोग तहसील की रहने वाली रुचि ठाकुर के लिए एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की। रुचि ने 21 मई, 2026 को दुनिया की सर्वोच्च पर्वत चोटी एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी।
उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ में मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान सुक्खू ने उन्हें बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता युवा पीढ़ी को दृढ़ संकल्प और साहस के साथ उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी असाधारण उपलब्धियों से राज्य का नाम रोशन कर रही हैं और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं।
भाषा संतोष दिलीप
दिलीप