गुरुग्राम के एम्बिएंस मॉल से 6.24 लाख रुपये कीमत की महंगी घड़ियां चोरी

गुरुग्राम के एम्बिएंस मॉल से 6.24 लाख रुपये कीमत की महंगी घड़ियां चोरी

गुरुग्राम के एम्बिएंस मॉल से 6.24 लाख रुपये कीमत की महंगी घड़ियां चोरी
Modified Date: August 24, 2026 / 07:47 pm IST
Published Date: August 24, 2026 7:47 pm IST

गुरुग्राम, 24 अगस्त (भाषा) गुरुग्राम के एम्बियंस मॉल की पहली मंजिल पर स्थित टाइटन की दुकान से एक महिला समेत कई लोगों ने कथित तौर पर 6.24 लाख रुपये मूल्य की चार महंगी घड़ियां चोरी कर लीं।

दुकान के प्रबंधक कमलजीत सिंह की शिकायत पर डीएलएफ फेज-3 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिंह ने बताया कि दुकान से चार घड़ियां गायब मिलने के बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दो लोगों और एक महिला को दो अगस्त को शाम 5.20 बजे से 6.30 बजे के बीच घड़ियां चोरी करते देखा गया।

शिकायत में सिंह ने कहा, “22 अगस्त को रात 8.25 बजे से 8.43 बजे के बीच कुछ लोगों ने एक महिला के साथ मिलकर दुकान से घड़ियां चोरी कर ली। चोरी की गई घड़ियों की कुल कीमत 6,24,799 रुपये है।”

उन्होंने बताया कि दुकान में करीब 12 कर्मचारी काम करते हैं और यह रोजाना सुबह 10.30 बजे से रात 10.30 बजे तक खुला रहता है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

राखी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में