कोरोना मरीजों को बांंट दी एक्सपायर दवा, जांच में खुलासे के बाद जारी हुआ नोटिस

Ads

कोरोना मरीजों को बांंट दी एक्सपायर दवा, जांच में खुलासे के बाद जारी हुआ नोटिस

  •  
  • Publish Date - May 27, 2021 / 12:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कोविड-19 के संक्रमित मरीजों के उपचार तथा संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा बांटी जाने वाली दवाओं में एक दवा ऐसी बांटी गयी जो जनवरी में ही एक्सपायर (उपयोग की समय सीमा समाप्त) हो गयी थी। मरीज ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी विभा चलह को की । इस के बाद विभा ने एक्सपायर दवा वितरित किए जाने के मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी उमेश त्रिपाठी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है ।

Read More: सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी का रोमांटिक सॉन्ग Kya Kiya Hain Tune रिलीज, कहीं टूट न जाए शहनाज गिल का दिल

मुख्य चिकित्साधिकारी उमेश त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोविड-19 के मरीजों को उपचार के लिए मिलने वाली दवाओं की किट (इस पैकेट में कई तरह की दवायें शामिल होती हैं) में एक दवा वितरित किये जाने की जिलाधिकारी से शिकायत की गयी थी जो जनवरी में ही एक्सपायर हो चुकी थी। त्रिपाठी ने बताया कि जब उक्त शिकायत की जांच कर जानकारी की गयी तो वह सही पायी गयी । इसके बाद दवाओं की पैकिंग करने वाले कर्मचारियों अमृत सिंह स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, गजेंद्र सिंह मलेरिया निरीक्षक, श्यामसुन्दर व दीपक कुमार मलेरिया निरीक्षक, श्रीपाल एवं उमेश कुमार को इस लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है ।

Read More: पुण्यतिथि पर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को नसीब नहीं हुआ एक फूल, SECL के नेहरू पार्क में स्थापित प्रतिमा की उपेक्षा

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही दवा औषधि कार्पोरेशन के प्रभारी कित्साधिकारी राम सिंह को भी नोटिस जारी किया गया है, जहां से यह जनवरी में एक्सपायर हुई दवा मरीजों को बांटने के लिये वितरित की गई। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इसकी जांच कराके दोषियों के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि कोविड के मामले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उप्र में यह दूसरी लापरवाही सामने आयी हैं । इससे पहले सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 20 लोगों को पहली खुराक में कोविशील्ड और दूसरी खुराक में कोवैक्सीन लगा दी गई थी।

Read More: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, ‘यास’ तूफान ​ की वजह रद्द की गई ट्रेन