अमृतसर में अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट, एक महिला की मौत
अमृतसर में अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट, एक महिला की मौत
अमृतसर, 21 मई (भाषा) पंजाब में अमृतसर के अनगढ़ क्षेत्र स्थित एक अवैध पटाखा कारखाने में बृहस्पतिवार को विस्फोट हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुमन के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि सुमन को अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार, गुरप्रीत की हालत गंभीर है।
पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पुष्टि की कि विस्फोट अनगढ़ रिहायशी क्षेत्र में हुआ, जहां अशोक कुमार नामक व्यक्ति ने अपने घर के अंदर अवैध पटाखा कारखाना खोल रखा था।
भुल्लर ने यह भी बताया कि विस्फोट में जान गंवाने वाली सुमन, अशोक की रिश्तेदार थी।
उन्होंने कहा कि विस्फोट के बाद, आग की चपेट में आए घर में मौजूद अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां भेजी गईं और मामले की जांच जारी है।
भाषा
राखी नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


