मतगणना से पहले मुख्यमंत्री विजयन के निर्वाचन क्षेत्र धर्मदम में विस्फोटक सामग्री जब्त

Ads

मतगणना से पहले मुख्यमंत्री विजयन के निर्वाचन क्षेत्र धर्मदम में विस्फोटक सामग्री जब्त

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 02:17 PM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 02:17 PM IST

कन्नूर, तीन मई (भाषा) मतगणना से एक दिन पहले मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के निर्वाचन क्षेत्र धर्मदम में तलाशी के दौरान पुलिस ने विस्फोटक सामग्री जब्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केरल की 140 विधानसभा सीट के लिए चुनाव नौ अप्रैल को हुआ था और मतगणना चार मई को होगी।

अधिकारियों ने बताया कि देसी बम जैसे अवैध पटाखों के निर्माण के बारे में मिली सूचना के आधार पर, एडक्कड पुलिस की एक टीम ने मेप्पॉयिल क्षेत्र के थान्नाडा में एक घर की तलाशी ली और पांच देसी बम तथा तीन किलोग्राम से अधिक विस्फोटक पाउडर बरामद किया।

पुलिस ने इस जब्ती के संबंध में नानू नामक निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों के अनुसार, इस खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी ली गई कि परिसर में पटाखे बनाने की आड़ में विस्फोटक सामग्री का निर्माण किया जा रहा है।

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल

नेत्रपाल