कन्नूर जिले में कांग्रेस समर्थक के घर पर विस्फोटक फेंका

Ads

कन्नूर जिले में कांग्रेस समर्थक के घर पर विस्फोटक फेंका

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 11:52 AM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 11:52 AM IST

कन्नूर (केरल), 21 अप्रैल (भाषा) कन्नूर जिले के राजनीतिक रूप से संवेदनशील पय्यानूर इलाके में एक कांग्रेस समर्थक के घर पर विस्फोटक फेंका गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात की है।

उसने बताया कि फेंका गया विस्फोटक बम नहीं, बल्कि एक बड़ा पटाखा था।

पुलिस ने बताया कि विस्फोटक वहां लगे एक ‘फ्लेक्सबोर्ड’ से टकराया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया, लेकिन घर या उसमें रहने वालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

पय्यानूर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है और कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

भाषा

खारी वैभव

वैभव