David Dhawan News | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: David Dhawan हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्ममेकर डेविड धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का टीजर रिलीज हो चुका है। जिसके बाद अब फैंस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर फिल्ममेकर डेविड धवन का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने खुलकर बात की है।
David Dhawan News Hindi: ANI से बातचीत में, मशहूर डायरेक्टर ने फिल्म में साथ काम करने के दौरान अपने रिश्ते के बारे में बात की और कहा कि दोनों ऑन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगह एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। धवन ने अपनी इक्वेशन के बारे में बताते हुए कहा, “एक डायरेक्टर हमेशा एक अच्छा एक्टर चाहता है, यही पहली प्रायोरिटी है। मेरी उसकी ट्यूनिंग हो गई। यह भी नहीं घर का बच्चा है करेगा ही। वो भी सवाल करेगा ही हक है। उसका 13-14 फिल्म कर चुका है। लेकिन हमारी बहुत अच्छी बनती है और मैंने कहा जब तक बना रहा हूँ तो बेटे के साथ एक दो पिक्चर चलती रहे अच्छा है।”
पिता-बेटे वाली इक्वेशन के बावजूद, धवन ने कहा कि वह सेट पर प्रोफेशनल अप्रोच रखते हैं। उन्होंने कहा, “जब मैं कैमरे के पीछे होता हूँ, तो वह मेरा बेटा नहीं है, वह एक एक्टर है। मुझे बस रिजल्ट चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि उनकी अंडरस्टैंडिंग से मदद मिलती है। वे आसानी से मिलकर काम करते हैं।
उन्होंने वरुण की इस मज़ेदार शिकायत पर भी बात की कि उन्हें पूरी स्क्रिप्ट नहीं दी गई। उन्होंने कहा, “हमारे समय में, फिल्में भरोसे पर बनती थीं। ‘हमारे टाइम में फोन पे हो जाती थीं फिल्में’..सलमान खान या गोविंदा या संजय दत्त जैसे एक्टर भी हमेशा पूरी स्क्रिप्ट नहीं सुनते थे। हम सीन सुनाते थे, और इसी तरह फिल्में बनती थीं।”
एक एक्टर के तौर पर वरुण के विकास पर बात करते हुए, धवन ने उनकी इमोशनल रेंज और परफॉर्मेंस की तारीफ की। उन्होंने बताया, “मुझे ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन का काम बहुत पसंद आया। उनका रोल बहुत इमोशनल और दिल को छूने वाला था। उन्होंने हमें हंसाया और रुलाया, वह शानदार थे।”
एक साफ-साफ खुलासा करते हुए, फिल्ममेकर ने इशारा किया कि ये फिल्म शायद उनके करियर की आखिरी फिल्म हो सकती है। उनका कहना है कि अब वे धीरे-धीरे काम से दूरी बनाकर सिर्फ अपने परिवार पर ध्यान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मुझे नहीं लगता कि मुझे और करना चाहिए। वो तो चाहता ही नहीं, मैं काम भी करूं हेल्थ के हिसाब से देखकर यह मेरी आखिरी फिल्म हो सकती है। इसके बाद, मैं बस वरुण के पापा मैं आपका ख्याल रखूंगा। आपके परिवार का ख्याल रखूंगा।”
उन्होंने फिल्म की शूटिंग का एक इमोशनल किस्सा भी शेयर किया, जिसमें बताया कि कैसे वरुण ने हेल्थ प्रॉब्लम के दौरान उनका साथ दिया। डेविड धवन ने कहा क “मैं इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत बीमार था। खासकर चौथे दिन ही मैं हॉस्पिटल गया था। वरुण ने मेरा बहुत ख्याल रखा, उनके पास सभी डॉक्टरों के नंबर थे, वह उनके टच में रहते थे, और हमेशा मौजूद रहते थे। वह पूरी तरह से फैमिली मैन हैं।’
‘तीन दशक से ज़्यादा के करियर और 45 से ज़्यादा फिल्मों के साथ, धवन ने कहा कि वह अपने सफर से खुश हैं। संजय दत्त, अनिल कपूर, गोविंदा और सलमान खान जैसे स्टार्स के साथ काम करने के बाद, “मेरा सफर अच्छा रहा है। मैं इससे ज़्यादा नहीं मांग सकता।’
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On his film ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai,’ Film director David Dhawan says, “… AI has not been used in the film at all… It has only been used in the teaser…”
On working with his son and actor Varun Dhawan, he says, “While working, I don’t… pic.twitter.com/Zn0IkewDeY
— ANI (@ANI) April 21, 2026