तेलंगाना में फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह का भांडाफोड़

Ads

तेलंगाना में फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह का भांडाफोड़

  •  
  • Publish Date - February 21, 2021 / 07:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

हैदराबाद, 21 फरवरी (भाषा) तेलंगाना के निजामाबाद जिले में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया गया है और इस बाबत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस बात की तहकीकात की जा रही है कि गिरोह में कोई बांग्लादेशी नागरिक है या नहीं।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरोह का भांडाफोड़ किया। जांच में पता चला है कि छह आरोपियों ने कुछ लोगों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट हासिल करने में मदद की थी।

भाषा नोमान नीरज

नीरज