मशहूर बिजनेसमैन का निधन, अपने पीछे छोड़ गए करोड़ों की चल- अचल संपत्ति...
नई दिल्ली । हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन श्रीचंद परमानन्द हिंदुजा का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। वो बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। एसपी हिंदुजा चार हिंदुजा भाइयों में सबसे बड़े थे। देश में ट्रक बनाने के कारोबार के अलावा हिंदुजा ग्रुप बैंकिंग, केमिकल्स, पावर, मीडिया और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा है। ग्रुप की कंपनियों में ऑटो कंपनी अशोक लीलैंड और इंडसइंड जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं। वे भारतीय मूल के ब्रिटिश अरबपति थे। उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ दोनों देशों में अपने संबंधों का तालमेल शानदार रखा। हिंदुजा ग्रुप का कारोबार ट्रक बनाने से लेकर, बैंकिंग, केमिकल्स, पावर, मीडिया और हेल्थकेयर तक फैला है।
यह भी पढ़े : बालाजी मंदिर प्रबंध समिति ने लिया बड़ा फैसला, जींस, मिनी स्कर्ट और हाफ पैंट पहनने वालों पर लगाई रोक
ग्रुप की कंपनियों में ऑटो कंपनी अशोक लीलेंड और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। 14 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ हिंदुजा परिवार ब्रिटेन का सबसे अमीर परिवार है। इस ग्रुप की कंपनियों का कारोबार 38 देशों तक फैला है और उनमें 150,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। हिंदुजा ग्रुप की स्थापना 1914 में श्रीचंद परमानंद ने ब्रिटिश इंडिया में सिंध इलाके से की थी। हिंदुजा समूह कभी कमोडिटी-ट्रेडिंग फर्म हुआ करता था लेकिन श्रीचंद और उनके भाइयों ने लगातार अपने कारोबार को दूसरे क्षेत्रों में फैलाया।
यह भी पढ़े : अपनी पत्नी को जमीन पर पटककर रोमांस करते दिखे फिल्म इंडस्ट्री के ये स्टार, वीडियो देख यूजर्स के छूटे पसीने…