फरहान और रितेश सिधवानी ने ‘एक्सेल ओरिजिन्स’ शुरू करने की घोषणा की

फरहान और रितेश सिधवानी ने ‘एक्सेल ओरिजिन्स’ शुरू करने की घोषणा की

फरहान और रितेश सिधवानी ने ‘एक्सेल ओरिजिन्स’ शुरू करने की घोषणा की
Modified Date: August 10, 2026 / 03:09 pm IST
Published Date: August 10, 2026 3:09 pm IST

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) फिल्म निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ के 25 साल पूरे होने के अवसर पर ‘एक्सेल ओरिजिन्स’ नामक नई पहल शुरू की है।

यह पहल 30 वर्ष से कम उम्र के भारतीय फिल्मकारों की नयी पीढ़ी को खोजने, उन्हें विकसित करने और उनका समर्थन करने के लिए शुरू की गई है।

उन्होंने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। पोस्ट में एक पोस्टर था, जिस पर एक संदेश लिखा हुआ था।

संदेश में कहा गया, “25 साल पहले हमने एक्सेल एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी और ‘दिल चाहता है’ नाम की एक फिल्म पर काम शुरू किया था। हमारा एक सरल विचार था—नयी आवाजें और कहानियां कहने का अलग तरीका दर्शकों तक जरूर पहुंचेगा। उस समय हमारी उम्र 26 साल थी। हमारे पास सभी सवालों के जवाब नहीं थे, लेकिन जोखिम उठाने का साहस और उसे पूरा करने का दृढ़ संकल्प था।”

इस फिल्म का निर्देशन अख्तर ने किया था और इसमें सैफ अली खान, अक्षय खन्ना और आमिर खान ने अभिनय किया था। फिल्म की कहानी कॉलेज के तीन दोस्तों आकाश, समीर और सिद्धार्थ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके व्यक्तित्व एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने में सफल रही थी।

संदेश में कहा गया, “हम ‘एक्सेल ओरिजिन्स’ शुरू कर रहे हैं, यह पहल फिल्मकारों की अगली पीढ़ी को खोजने और उनका समर्थन करने के लिए है। नयी आवाजें! मौलिक कहानियां! नई और अलग विधाओं की शुरुआत। क्योंकि हमारे लिए अपनी शुरुआत का जश्न मनाने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि हम सिनेमा के भविष्य में निवेश करें। एक्सेल के 25 साल! रितेश और फरहान!”

भाषा तान्या नरेश

नरेश


लेखक के बारे में