त्वरित गश्ती पोत ‘अचल’ तटरक्षक बल में शामिल किया गया

त्वरित गश्ती पोत ‘अचल’ तटरक्षक बल में शामिल किया गया

त्वरित गश्ती पोत ‘अचल’ तटरक्षक बल में शामिल किया गया
Modified Date: May 9, 2026 / 04:22 pm IST
Published Date: May 9, 2026 4:22 pm IST

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) त्वरित गश्ती पोत (एफपीवी) ‘अचल’ को शनिवार को भारतीय तटरक्षक बल में शामिल कर लिया गया, जिससे समुद्री बल की अभियानगत क्षमताओं को मजबूती मिली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘अचल’ तटरक्षक बल के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) द्वारा निर्मित किए जा रहे आठ एफपीवी की शृंखला में पांचवां है।

बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि नयी पीढ़ी के अदम्य श्रेणी के त्वरित गश्ती पोत को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया गया, जो ‘‘क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि’’ का प्रतीक है।

रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक (खरीद) ए. अनबरासु द्वारा, महानिरीक्षक टेकुर शशि कुमार, कमांडर तटरक्षक क्षेत्र (उत्तर पश्चिम), केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों तथा जीएसएल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पोत को औपचारिक रूप से सेवा में शामिल किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि यह जहाज गुजरात के वडीनार में तैनात रहेगा और तटरक्षक क्षेत्र (उत्तर पश्चिम) के कमांडर के प्रशासनिक एवं परिचालन नियंत्रण में काम करेगा।

भाषा

नेत्रपाल माधव

माधव


लेखक के बारे में