आज से टोल प्लाजा में लागू किया गया Fastag सिस्टम, गलत लेन में घुसने पर देना होगा दोगुना टोल टैक्स

आज से टोल प्लाजा में लागू किया गया Fastag सिस्टम, गलत लेन में घुसने पर देना होगा दोगुना टोल टैक्स

आज से टोल प्लाजा में लागू किया गया Fastag सिस्टम, गलत लेन में घुसने पर देना होगा दोगुना टोल टैक्स
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: December 15, 2019 2:25 am IST

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आज से यानी 15 दिसंबर सुबह 8 बजे से देश के लगभग सभी टोल प्लाजा में फास्टैग सिस्टम लागू कर दिया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने टोल प्लाजा में वाहनों की लंबी कतारों से मुक्ति दिलाने के लिए इस स्किम को लागू करने का फैसला लिया है। हालांकि अभी तक सभी वाहनों के आरएफआईडी आधारित फास्टैग जारी न हो पाने के कारण सरकार ने अभी देश के 70 प्रतिशत टोल प्लाजा में ही यह सिस्टम लागू किया गया है।

Raed More: सटोरियों के अड्डे पर पुलिस की दबिश, फरार हुआ मध्यभारत का सबसे बड़ा खाइवाल, करोड़ों का लेखा-जोखा बरामद

मिली जानकारी के अनुसार आज से देश 75 फीसदी टोल लेन पर इलेक्ट्रानिक टोल कलेक्शन के माध्यम से फास्टैग से शुल्क काटा जाएगा। शेष 25 फीसदी लेन पर वाहन मैनुअल तरीके से टोल चुकाकर यात्रा कर पाएंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को शनिवार को दिए आदेश में अगले 30 दिन तक यह व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा है।

Read More: आज धरसींवा प्रवास पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, मनवा कुर्मी समाज अधिवेशन में होंगे शामिल

इससे पहले जुलाई में ही सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को देश के सभी टोल प्लाजा में फास्टैग सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए थे। तय समय पर फास्टैग सिस्टम लागू करने की तैयारी पूरी नहीे हो पाने के चलते परिवहन मंत्रालय ने सप्ताह और समय दिया और इसे 15 दिसंबर तक लागू करने का निर्देश दिया गया।

Read More: दूसरे के खाते में धान खपाने युवक ने कटवाया था टोकन, अचानक आ धमके तहसीलदार, ऋण पुस्तिका छोड़कर हुआ फरार

मंत्रालय ने पहले सभी टोल प्लाजा टोल मुक्त वाहनों व ओवरसाइज वाहनों की आवाजाही के लिए हाइब्रिड लेन के तौर पर रखा जाएगा, लेकिन सरकार ने थोड़ी राहत देते हुए 25 फिसदी लेन को टोल मुक्त वाहनों के लिए सुरक्षित किया गया है। हालांकि बिना फास्टैग वाले वाहनों के ईटीसी लेन में घुसने पर दोगुना टोल वसूले जाने के आदेश में बदलाव नहीं किया गया है।

Read More: Watch Video: पर्यटकों की थम गई सांसें, जब जंगल सफारी में बाघों ने घेर लिया बस को, मची अफरातफरी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"