जयपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, बाप-बेटी की मौत

जयपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, बाप-बेटी की मौत

जयपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, बाप-बेटी की मौत
Modified Date: August 10, 2026 / 03:17 pm IST
Published Date: August 10, 2026 3:17 pm IST

जयपुर, 10 अगस्त (भाषा) राजस्थान की राजधानी जयपुर में सांगानेर स्टेडियम के पास तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति और उसकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार रात हुआ। आरोप है कि कार चालक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी, जिससे उस पर सवार परिवार के चार सदस्य सड़क पर गिर पड़े।

पुलिस के अनुसार, हादसे में बाप-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

मालपुरा गेट के थानाधिकारी उदयभान यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान भरतपुर निवासी विष्णु और उसकी बेटी सृष्टि के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल महिला और उसके बेटे को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यादव के अनुसार, मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद कार चालक ने टोंक रोड की तरफ भागने की कोशिश की, जिस दौरान उसका वाहन एक स्कूटर सहित कई दूसरी गाड़ियों से टकराया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अवरोधक लगाए और टोंक रोड पर हल्दीघाटी गेट के पास कार चालक को पकड़ लिया।

यादव ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

भाषा

पृथ्वी पारुल

पारुल


लेखक के बारे में