FIFA World Cup 2026 Broadcast in India || AI Generated File
नई दिल्ली: भारत में क्रिकेट के बाद सबसे ज्यादा देखा और खेला जाने वाला खेल फुटबॉल है। (FIFA World Cup 2026 Broadcast in India) भारत में फुटबॉल के लाखो फैंस है और वो इसपर खासी दिलचस्पी भी रखते है। भारत के फुटबॉल फैंस को इसी साल होने वाले फीफा वर्ल्डकप का बेसब्री से इंतज़ार है लेकिन फ़िलहाल जो खबर आई है वह उन्हें निराश करने वाली है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार और प्रसार भारती को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस फीफा वर्ल्ड कप 2026 के भारत में प्रसारण अधिकार को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान जारी किया गया। जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने मामले की सुनवाई करते हुए पूछा कि अभी तक टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार क्यों नहीं खरीदे गए हैं। कोर्ट ने केंद्र सरकार और प्रसार भारती से जवाब मांगा है और अगली सुनवाई 20 मई को तय की है।
यह याचिका वकील अवधेश बैरवा ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि फीफा वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजन का प्रसारण न होना लोगों के सूचना पाने के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत लोगों को महत्वपूर्ण घटनाओं तक पहुंच का अधिकार है। (FIFA World Cup 2026 Broadcast in India) याचिका में बताया गया कि 1998 से हर फीफा वर्ल्ड कप का भारत में प्रसारण होता आया है, लेकिन 2026 टूर्नामेंट के लिए अभी तक किसी चैनल ने अधिकार नहीं खरीदे हैं। यह टूर्नामेंट अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक खेला जाएगा।
याचिकाकर्ता ने मांग की है कि केंद्र सरकार कम से कम टूर्नामेंट के अहम मुकाबलों ओपनिंग मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल के प्रसारण अधिकार खरीदकर प्रसार भारती को दे। साथ ही सभी 104 मैचों का प्रसारण सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि ओपनिंग मैच को पहले ही “राष्ट्रीय महत्व का आयोजन” घोषित किया जा चुका है। ऐसे में अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो करोड़ों भारतीय फुटबॉल प्रशंसक टूर्नामेंट देखने से वंचित रह जाएंगे।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या इस मामले को जनहित याचिका (PIL) के रूप में सुना जाना चाहिए। (FIFA World Cup 2026 Broadcast in India) याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि कोर्ट के हस्तक्षेप से सरकार को इस दिशा में कदम उठाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। अब 20 मई की अगली सुनवाई पर सभी फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें टिकी हैं।
Delhi HC issues notice on plea seeking free broadcast of FIFA World Cup 2026 in India
Read @ANI Story | https://t.co/cJ4Cmm26ma#FIFAWorldCup2026 #Doordarshan #DelhiHighCourt #PrasarBharati pic.twitter.com/7zpFwcdyNa
— ANI Digital (@ani_digital) May 12, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
ईटीपीएल में धोनी को देखना चाहूंगा, भारतीय क्रिकेटरों की कमी खलेगी : अभिषेक बच्चन
त्रिपुरा: माकपा, कांग्रेस ने केंद्र पर देश की अर्थव्यवस्था को संकट में डालने का आरोप लगाया
अनूप माझी को अग्रिम जमानत देने के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई को शीर्ष अदालत तैयार
‘नीट यूजी 2026’ परीक्षा रद्द; प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की सीबीआई करेगी जांच
चांदी का वायदा भाव 1,346 रुपये टूटकर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’