राजस्थान के चुरू में विमान लड़ाकू जेट दुर्घटनाग्रस्त
राजस्थान के चुरू में विमान लड़ाकू जेट दुर्घटनाग्रस्त
जयपुर, नौ जून (भाषा) राजस्थान के चूरू जिले में बुधवार को एक जगुआर लड़ाकू जेट विमान खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
राजलदेसर के थानाधिकारी कमलेश ने बताया कि प्रथम दृष्टया विमान के भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान होने की संभावना है लेकिन इसकी पुष्टि की जा रही है।
यह घटना दोपहर करीब 1.25 बजे भानोदा गाँव में हुई। दुर्घटनास्थल के पास मानव शरीर के अवशेष भी देखे गए हैं।
भाषा पृथ्वी
नरेश
नरेश

Facebook


