फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक ने ‘दृश्यम’ के 11 साल पूरे होने का जश्न मनाया

फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक ने ‘दृश्यम’ के 11 साल पूरे होने का जश्न मनाया

फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक ने ‘दृश्यम’ के 11 साल पूरे होने का जश्न मनाया
Modified Date: July 31, 2026 / 06:33 pm IST
Published Date: July 31, 2026 6:33 pm IST

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक ने अपनी फिल्म ‘दृश्यम’ के रिलीज के 11 साल पूरे होने पर पुरानी यादें ताजा करते हुए कुछ क्लिप साझा किए।

फिल्म में अजय देवगन ने विजय सलगांवकर की भूमिका निभाई थी। इसमें तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अहम भूमिकाओं में थे। यह फिल्म 2013 में मोहनलाल अभिनीत ‘दृश्यम’ को हिंदी भाषा में नये कलाकारों के साथ दोबारा बनाई गई थी।

अजय देवगन अभिनीत ‘दृश्यम’ 31 जुलाई, 2015 को रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन दिवंगत निशिकांत कामत ने किया था, जबकि अभिषेक पाठक इसके सह-निर्माता थे।

बाद में, पाठक ने फिल्म के दूसरे भाग का निर्देशन किया और हाल ही में तीसरी कड़ी की शूटिंग भी पूरी की है।

पाठक ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया।

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “‘दृश्यम’ के 11 साल। कुछ फिल्में सिर्फ मील का पत्थर साबित होती हैं, लेकिन कुछ फिल्में आपकी जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं। ‘दृश्यम’ मेरे लिए दोनों ही रही है।”

पाठक ने फिल्म की पूरी टीम और दिवंगत निशिकांत कामत के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी शानदार टीम के साथ उन दर्शकों का भी धन्यवाद, जिन्होंने पिछले 11 वर्षों से ‘दृश्यम’ को प्यार दिया, उस पर भरोसा जताया और हमेशा साथ खड़े रहे। इस सफर का जश्न मनाते हुए मैं खुद को कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं और आगे के सफर को लेकर उत्साहित हूं।’’

पाठक, आलोक जैन, अजीत अंधारे और कुमार मंगत पाठक के साथ मिलकर ‘दृश्यम 3’ का बना रहे हैं। यह फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज होगी।

भाषा प्रचेता सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में