West Bengal Election Update: क्या प.बंगाल में हो गया ‘खेला’?.. भाजपा का दावा, पहले चरण की 152 में से 125 सीटों पर मिल रही प्रचंड जीत, कल अमित शाह की PC..

Final Voting Figures for West Bengal: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 125 सीट जीतेगी भाजपा: शुभेंदु अधिकारी

West Bengal Election Update: क्या प.बंगाल में हो गया ‘खेला’?.. भाजपा का दावा, पहले चरण की 152 में से 125 सीटों पर मिल रही प्रचंड जीत, कल अमित शाह की PC..

Final Voting Figures for West Bengal || Image- Social Media File

Modified Date: April 23, 2026 / 11:36 pm IST
Published Date: April 23, 2026 11:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भाजपा का दावा, 152 में से 125 सीटों पर जीत संभव
  • पहले चरण में 91% से ज्यादा रिकॉर्ड मतदान
  • कल Amit Shah करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 91.78 प्रतिशत के उच्च मतदान का हवाला देते हुए अनुमान जताया कि भाजपा इस चरण की 152 सीट में से 125 सीट जीतेगी। (Final Voting Figures for West Bengal) पहले चरण के मतदान के समापन के बाद विपक्ष के नेता तथा नंदीग्राम और भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशी अधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में निर्णायक जनादेश प्राप्त करने वाली है।

उन्होंने सुचारू मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग को श्रेय दिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘भाजपा इस चरण में ही लगभग 125 सीट हासिल कर लेगी।’’आज पहले चरण में 3.6 करोड़ मतदाताओं में से कुल 91.87 प्रतिशत ने वोट डाला। अधिकारी ने मतदान के रुझानों पर भी चर्चा की और बताया कि राज्य में सत्ताधारी दल के खिलाफ भारी जनविरोधी लहर के चलते अल्पसंख्यक वोट एकजुट होते दिख रहे हैं, लेकिन ‘‘परिणाम आने पर ही पता चलेगा कि हिंदू मतदाताओं का एक बड़ा बहुमत – लगभग 85 प्रतिशत – भाजपा के साथ है।’’ उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में पार्टी की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं और मुख्य चुनौती सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं द्वारा फैलाई जा रही धमकियों को रोकना है।अधिकारी ने कहा कि ‘‘निर्वाचन आयोग की सख्ती से पहले चरण में अनुशासन बनाए रखने में मदद मिली।’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी तरह का नियंत्रण जारी रहेगा।

काल शाह की PC, मीडिया से करेंगे चर्चा

इसी कड़ी में कल यानी शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजधानी दिल्ली में एक प्रेसवार्ता को सम्बोधित करेंगे। (Final Voting Figures for West Bengal) वे मीडियाजनों से तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में संपन्न हुए पहले चरण के मतदान पर चर्चा करेंगे।

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भारी मतदान

गौरतलब हैं कि, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया, जिसे लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक दिन माना जा रहा है। केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के पहले चरण में 91.78% मतदान हुआ, जबकि तमिलनाडु में 84.69% वोटिंग दर्ज की गई, जो पिछले सभी रिकॉर्ड से अधिक है। खास बात यह रही कि दोनों राज्यों में महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही।

चुनाव आयोग ने इस उच्च मतदान का श्रेय बेहतर प्रबंधन और नई तकनीकी पहलों को दिया है। कुल 93 करोड़ से अधिक मतदाताओं के लिए 1.19 लाख से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए और करीब 6 लाख कर्मचारियों की तैनाती की गई। सभी केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की गई। मतदाताओं की सुविधा के लिए रंगीन फोटो वाले ईवीएम, बेहतर मतदाता पर्चियां और दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं, जिससे मतदान प्रक्रिया सुगम बनी।

पीएम मोदी बोले, ‘ये परिवर्तन का संकेत’

राजनीतिक स्तर पर भी माहौल काफी गरम रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भारी मतदान को “परिवर्तन का संकेत” बताया, जबकि अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। वहीं, ममता बनर्जी सत्ता में वापसी की कोशिश में हैं। (Final Voting Figures for West Bengal) तमिलनाडु में एमके स्टालिन ने लोगों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान करने की अपील की, जबकि अभिनेता-राजनेता विजय ने व्यवस्थाओं को लेकर चिंता जताई।

4 मई को घोषित होंगे नतीजे

हालांकि कुछ स्थानों पर हिंसा और तकनीकी दिक्कतों की खबरें भी सामने आईं, लेकिन कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा। पश्चिम बंगाल की शेष सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि दोनों राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। इस बार चुनाव “परिवर्तन बनाम निरंतरता” के मुद्दे पर केंद्रित है, जिसमें सत्ताधारी दल अपने कामकाज का बचाव कर रहे हैं और विपक्ष इसे बदलाव का मौका बता रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा

भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक

तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित

पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown