पुलिस के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में छात्र के खिलाफ प्राथमिकी

Ads

पुलिस के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में छात्र के खिलाफ प्राथमिकी

  •  
  • Publish Date - March 18, 2021 / 11:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

नोएडा (उप्र),18मार्च (भाषा) नोएडा थाना सेक्टर 49 में एक छात्र के खिलाफ पुलिसकर्मियों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में उप- निरीक्षक ने मामला दर्ज कराया है।

सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी स्कॉर्पियो कार से जा रहा है और उसके आगे पुलिस की जीप चल रही है। उन्होंने बताया कि वीडियो में युवक अचानक अपनी कार को तेजी से रोककर पुलिसकर्मियों के प्रति अपशब्द का प्रयोग करता दिखाई देता है।

उन्होंने बताया कि वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि कार में सवार युवक सर्फाबाद गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में थाना सेक्टर 49 में मामला दर्ज कर लिया है और घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है, तथा वीडियो में दिखाई दे रहे किशोर को पकड़ लिया है।

उन्होंने बताया कि नाबालिग होने की वजह से पुलिस ने उसे थाने से जमानत दे दी है।

भाषा सं

शोभना पवनेश

पवनेश

शीर्ष 5 समाचार