इस राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ FIR दर्ज, लोकायुक्त पुलिस ने MUDA घोटाले में की कार्रवाई

लोकायुक्त पुलिस ने आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और अन्य के खिलाफ मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) साइट आवंटन मामले में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की है।

इस राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ FIR दर्ज, लोकायुक्त पुलिस ने MUDA घोटाले में की कार्रवाई

Betul Accident News

Modified Date: September 27, 2024 / 06:02 pm IST
Published Date: September 27, 2024 6:02 pm IST

मैसूर: Karnataka MUDA Scam Case: कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वे MUDA घोटाले के मामले में लगातार घिरते जा रहे है। विशेष अदालत के आदेश के बाद लोकायुक्त पुलिस ने सीएम और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। लोकायुक्त पुलिस ने एफआईआर में सीएम की पत्नी और उनके साले को भी आरोपी बनाया है।

read more: कपड़ा क्षेत्र में 2030 तक छह करोड़ रोजगार सृजित करने का खाका तैयार: गिरिराज सिंह

FIR against Karnataka CM siddaramaiah on MUDA Scam Case लोकायुक्त पुलिस ने आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और अन्य के खिलाफ मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) साइट आवंटन मामले में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है।

read more:  बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने चर्च में यौन शोषण के मामलों को लेकर पोप की आलोचना की

Karnataka MUDA Scam Case मिली जानाकरी के अनुसार बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने बुधवार को मामले में सिद्धारमैया के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस जांच का आदेश दिया था। जिससे उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आधार तैयार हो गया। इससे पहले उच्च न्यायालय ने एक आदेश में राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा सिद्धारमैया के खिलाफ जांच की मंजूरी के फैसले को बरकरार रखा था।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com