प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करने को लेकर छात्र के साथ मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करने को लेकर छात्र के साथ मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करने को लेकर छात्र के साथ मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Modified Date: July 31, 2026 / 05:25 pm IST
Published Date: July 31, 2026 5:25 pm IST

बेंगलुरु, 31 जुलाई (भाषा) कर्नाटक में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) से जुड़े 19 वर्षीय एक छात्र ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उसकी टिप्पणी को लेकर चार अज्ञात लोगों ने उस पर हमला किया। छात्र के आरोपों के बाद एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि यह घटना 28 जुलाई को जलाहल्ली इलाके में हुई।

पुलिस के अनुसार, अपनी शिकायत में, छात्र ने आरोप लगाया कि दो दोपहिया वाहनों पर सवार चार अज्ञात नकाबपोश लोगों ने उसे घर जाते समय रोका और उसकी पिटाई की। बाद में हमलावर फरार हो गए।

एक बयान में, आइसा ने दावा किया कि 28 जुलाई की रात को उसके एक सदस्य पर ‘‘संदिग्ध गुंडों’’ द्वारा हमला किया गया था। आइसा ने आरोप लगाया कि वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े थे।

आइसा के अनुसार, पीड़ित छात्र नीट पेपर लीक के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन के साथ एकजुटता दिखाते हुए फ्रीडम पार्क में विरोध प्रदर्शन में सक्रिय रूप से भाग ले रहा था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और घटना में शामिल संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। विस्तृत जांच जारी है।’’

इस बीच, एबीवीपी की बेंगलुरु महानगर इकाई ने जलाहल्ली में छात्र के साथ मारपीट की हालिया घटना की कड़ी निंदा की और आइसा के आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए उन्हें ‘‘निराधार’’ बताया।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में