महेशतला (पश्चिम बंगाल), 20 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक रसायन फैक्टरी में मंगलवार सुबह आग लग गयी।
अधिकारियों ने बताया कि महेशतला शहर के रायपुर इलाके में पालन इंडस्ट्रीज की रसायन फैक्टरी में करीब पौने बारह बजे आग लग गयी और आग में पांच लोग झुलस गये।
उन्होंने बताया कि पांच दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं लेकिन पानी की कमी के चलते उन्हें उसे नियंत्रण में लाने में दिक्कत आ रही हैं क्योंकि आसपास में कोई जलाशय नहीं है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें आग लगने से पहले दो धमाकों की आवाज सुनायी दी। वैसे अधिकारियों के अनुसार आग की वजह का पता लगना अभी बाकी है। एहतियात के तौर पर आसपास की फैक्टरियां खाली करवा ली गयी हैं।
भाषा राजकुमार नरेश
नरेश