नोएडा के सेक्टर 65 में बिजली के पैनल बनाने वाली फैक्टरी में आग लगी

नोएडा के सेक्टर 65 में बिजली के पैनल बनाने वाली फैक्टरी में आग लगी

नोएडा के सेक्टर 65 में बिजली के पैनल बनाने वाली फैक्टरी में आग लगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: April 15, 2022 11:51 am IST

नोएडा (उप्र), 15 अप्रैल (भाषा) नोएडा के फेज-3 क्षेत्र के सेक्टर 65 स्थित बिजली के इलेक्ट्रिकल पैनल बनाने वाली एक फैक्टरी में शुक्रवार सुबह भयंकर आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्य दमकल अधिकारी (सीएफओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 65 में इलेक्ट्रिकल पैनल बनाने वाली एक फैक्टरी में सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।

सीएफओ ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

भाषा सं मनीषा सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में