ओडिशा के कटक में डेयरी कारखाने में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Ads

ओडिशा के कटक में डेयरी कारखाने में आग लगी, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - September 3, 2026 / 03:01 PM IST,
    Updated On - September 3, 2026 / 03:01 PM IST

कटक, तीन सितंबर (भाषा) ओडिशा के कटक जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक डेयरी कारखाने में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कटक के उप अग्निशमन अधिकारी अबनी स्वैन के अनुसार, जगतपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित इस कारखाने की ‘कूलिंग यूनिट’ से सुबह करीब सात बज कर 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि दमकल के चार वाहनों ने कई घंटे चले अभियान के बाद आग पर काबू पाया।

अधिकारी के अनुसार, घटना के समय परिसर खाली होने के कारण किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

स्वैन ने बताया कि घटना की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण ‘फ्रीजिंग यूनिट’ में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने और यह जांचने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी कि कारखाना आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन कर रहा था या नहीं।’’

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश