दिल्ली के मशहूर गुलाटी रेस्तरां में लगी आग

Ads

दिल्ली के मशहूर गुलाटी रेस्तरां में लगी आग

  •  
  • Publish Date - July 17, 2024 / 10:38 AM IST,
    Updated On - July 17, 2024 / 10:38 AM IST

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) दिल्ली में इंडिया गेट के समीप पंडारा रोड पर स्थित प्रसिद्ध गुलाटी रेस्तरां में मंगलवार देर रात आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात दो बज कर करीब 48 मिनट पर रेस्तरां में उस जगह पर आग लगी जहां लोग बैठते हैं। देखते ही देखते आग पहली मंजिल तक फैल गई।

अधिकारी ने बताया कि चार दमकल वाहनों को मौके पर भेज कर एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। आग से कुछ फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गए।

पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का संदेह है। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा