दिल्ली के एक कारखाने में लगी आग, दमकल की 27 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

Ads

दिल्ली के एक कारखाने में लगी आग, दमकल की 27 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

  •  
  • Publish Date - February 13, 2023 / 09:59 AM IST,
    Updated On - February 13, 2023 / 09:59 AM IST

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) पश्चिमी दिल्ली में मोती नगर थाने के पास एक कारखाने में भीषण आग लग गई। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि रविवार देर रात लगी आग पर काबू पा लिया गया है और अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा को रात 11 बजकर 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 27 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा अमित प्रशांत

प्रशांत