आईआईटी खड़गपुर के परिसर में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Ads

आईआईटी खड़गपुर के परिसर में आग लगी, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - March 25, 2021 / 07:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

कोलकाता, 25 मार्च (भाषा) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के परिसर में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई। दमकल विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

खड़गपुर अग्निशमन स्टेशन के सूत्रों ने कहा कि आग बुझाने के लिये दमकल कर्मियों को बुलाया गया और उन्होंने कुछ ही देर में झाड़ियों में लगी आग पर काबू पा लिया।

आईआईटी खड़गपुर के एक शिक्षक ने बताया कि शाम के समय परिसर में सूखी पत्तियों में आग लग गई।

उन्होंने कहा, ”आग जहां लगी वहां से सभी भवन कुछ ही दूर हैं।”

भाषा जोहेब नीरज

नीरज