जयपुर, तीन मई (भाषा) जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक फर्नीचर कारखाने में आग लग गयी जिसपर छ घंटे में काबू पा लिया गया। आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतम ने बताया कि सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फर्नीचर कारखाने में आग लग गयी।
उन्होंने बताया कि 10 दमकलों और टैंकरों ने आग पर काबू पाया। उनके अनुसार आग से कारखाने में रखी लकड़ी और टिनशेड पूरी तरह नष्ट हो गया।
गौतम ने बताया कि लेकिन आग की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन एक दमकल कर्मी कारखाने के पहली मंजिल से गिरे पत्थर से चोटिल हो गया।
थानाधिकारी पूनम चौधरी ने बताया कि कारखाने में आग संभवत: शार्ट सर्किट के कारण लगी लेकिन वास्तविक कारणों की लिये जांच की जा रही है।
भाषा कुंज
राजकुमार
राजकुमार