रांची, 16 सितंबर (भाषा) रांची स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय में मंगलवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के डेटा केंद्र के कक्ष में शॉर्ट सार्किट के कारण सुबह करीब पांच बजे आग लगी।
उन्होंने बताया कि इस कमरे में झारखंड पुलिस की सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम), इन-हाउस सॉफ्टवेयर टीम और विशेष शाखा की एचआरएमएस (एचआर मैनेजमेंट सिस्टम) मौजूद है।
पुलिस ने बातया कि दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि आग में कुछ दस्तावेज रिकार्ड, फर्नीचर, कंप्यूटर सीपीयू, मॉनिटर, एसी यूनिट और अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचा है।
यहां एक बयान में कहा गया, ‘‘अन्य सभी महत्वपूर्ण प्रणालियों और उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सेवा को कोई नुकसान न पहुंचे। इसके अलावा झारखंड पुलिस की सभी सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं।’’
उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक निवारक उपाय सुनिश्चित किये जा रहे हैं।
भाषा
यासिर नरेश
नरेश