नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के नरेला इलाके में जूते बनाने वाली एक फैक्टरी में शुक्रवार सुबह आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अग्निशमन विभाग (डीएफएस) ने बताया कि उन्हें सुबह सात बजकर 45 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
अधिकारी ने कहा, ‘‘आग बुझाने का अभियान जारी है और जरूरत पड़ने पर दमकल की और गाड़ियां भेजी जा सकती हैं।’’
भाषा सुरभि सिम्मी
सिम्मी